यात्रा

IRCTC Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में माता-पिता को कराएं माता वैष्णो देवी की यात्रा, वंदे भारत से पूरा होगा सफर

IRCTC Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 11 तारीख यानी 11 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी पवित्र तीर्थस्थल घूम पाएंगे।

Image

IRCTC Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में माता-पिता को कराएं माता वैष्णो देवी की यात्रा।

IRCTC Vaishno Devi Package: माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) जी के पवित्र तीर्थस्थल की तीर्थयात्रा (Travel) सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक मानी जाती है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां मां वैष्णो देवी (Ma Vaishno Devi) के दर्शन के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने माता वैष्णो देवी आने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी जी के दर्शन कर पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT है। ये टूर पैकेज 1 रात और 2 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 11 तारीख यानी 11 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी पवित्र तीर्थस्थल घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा और क्लास चेयर कार रहेगी। दिल्ली से कटरा आना-जाना वंदे भारत ट्रेन से रहेगा।

टूर पैकेज में मिलेगा 1 ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

कटरा में रुकने की व्यवस्था एसी होटल में होगी। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में 1 ब्रेकफास्ट, 1 लंच (होटल) और 1 डिनर मिलेगा। जीएसटी भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र तीर्थस्थल की यात्रा माता के आह्वान से शुरू होती है और आईआरसीटीसी माता वैष्णोदेवी तीर्थस्थल के लिए अपने विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेल टूर पैकेज की पेशकश करके आपकी यात्रा को आरामदायक बनाने का प्रयास करता है।

अगर इस ट्रेन टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 9,145 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 7,660 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 7,290 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 6,055 रुपए और बेड नहीं लेने पर 5,560 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article