IRCTC Tour Package से घूमें ये सुंदर देश, आंखों से सामने होंगे टीवी पर देखे सारे हसीन नजारे, जानें खर्च और ट्रैवल की डेट्स

विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और कहीं कोरियन ड्रामा और के-पॉप के फैन हैं तब तो आपके लिए आइआरसीटीसी एक खुशखबरी लेकर आया है। साउथ कोरिया का 07 रात और 08 दिनों का यह पैकेज बहुत महंगा भी नहीं है, तो आइए जानते हैं इस IRCTC के Fascinating South Korea Package के बारे में।

IRCTC South Korea Tour Package 2025 : अभी किफायती दर में साउथ कोरिया घूमने का एक शानदार मौका बन रहा है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी आपके लिए एक बहुत ही शानदार टूर पैकेज लेकर आई है जिसकी नाम और कोड FASCINATING SOUTH KOREA (SMO66) है। आइए चेन्नई से दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल तक के लिए होने वाले इस ट्रिप के पैकेज के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं।

IRCTC South Korea Tour Package

IRCTC South Korea Tour Package

पैकेज की डिटेल

कोड FASCINATING SOUTH KOREA (SMO66) नाम के इस पैकेज की शुरुआत 3 मई 2025 को चेन्नई एयरपोर्ट से होगी। जहां से आप रात 11.45 बजे कोरिया की फ्लाइट लेंगे। जिसके जरिए अगली सुबह क्वालालंपुर होते हुए 7.10 बजे दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचेंगे। 8 दिनों के इस ट्रिप के बाद 11 मई, 2025 को लौटने की फ्लाइट भी इसी रूट से आपको चेन्नई ले आएगी। पैकेज में आपको 5 रातों के लिए सियोल में और दो रातों के लिए बुसान में होटल मिलेगा, जिसमें रोजाना नाश्ता शामिल होगा, पूरे टूर के दौरान भारतीय रेस्टॉरेंट में पांच लंच और सात डिनर की भी व्यवस्था भी शामिल होगी और एक स्थानीय टूर गाइड समेत कई सुविधाएं मिलेंगी।

End of Feed