भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए भारतीय रेलवे और IRCTC एक कमाल का टूर पैकेज लेकर आए हैं। वहीं वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत के बाद तो भारतीय रेलवे के सफर पूरी तरह ही बदल गया है। साल 2019 में शुरु हुई ये एक अत्याधुनिक ट्रेन अपने वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के लिए जानी जाती है। ऐसी ही लग्जरी सुविधाओं के साथ यदि आप भगवान राम के दर्शन का प्लान बनाना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। दिल्ली से अयोध्या दर्शन का पूरा पैकेज IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट से आप देख और बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...
कहां से शुरू होगा सफर?
देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या शहर के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। जिसका दिल्ली से निकलने का समय सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर होगा। इसके बाद ये ट्रेन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या शहर पहुंच जाती है। भारतीय रेलवे ने इस पैकेज का नाम Ram Lalla Darshan Ayodhya रखा है। जिसे बुक कर आप बहुत सी आसानी से भगवान राम के दर्शन के दिव्य दर्शन कर सकते हैं। इस पैकेज का अगला सफर 28 मार्च 2025 को शुरू होगा।
कहां-कहां घुमाया जाएगा
IRCTC के इस पैकेज के तहत आपको अयोध्या में राम मंदिर के अलावा सरयू घाट, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके साथ ही आपको इस पैकेज में शामिल होटल में 1 रात का स्टे भी कराया जाएगा। 1 रात और 2 दिन का ये टूर पैकेज यात्रियों को लग्जरी सुविधा की गारंटी देता है। इस पैकेज में आपका घूमने-फिरने से लेकर रहना-खाना तक सब कुछ शामिल है।
कितना होगा खर्च?
आपको बता दें कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस पैकेज के खर्च की बात करें तो इसमें अकेले सफर करने पर आपको 16020 रुपए का खर्च करना होगा। वहीं दो लोगों में इसका खर्च 9510 रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। जबकि 5 से 11 साल के बच्चे का किराया बेड के साथ 9170 रुपए है।
