यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूम आएं ये खूबसूरत द्वीप, बस इतना है किराया

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ किसी शांति भरी डेस्टिनेशन में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने अंडमान-निकोबार द्वीप का बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तमाम सुविधाओं के साथ अंडमान-निकोबार की सैर करवाई जा रही है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी रहने से लेकर खाने-पीने तक पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Andaman and Nicobar Tour Package: आईआरसीटीसी ने मार्च के महीने को आपके और आपके परिवार के लिए और भी ज्यादा खास बनाने का इंतजाम कर दिया है। घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए आईआरसीटीसी ने एक नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में अंडमान-निकोबार की सैर करवाई जाएगी। परिवार के साथ घूमने के लिए ही स्पेशली इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।

इस पैकेज का नाम Romantic Andaman Holidays है। 5 रात और 6 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 17 मार्च 2025 को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर आगमन के साथ ही आपकी यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर आपका अभिवादन किया जाएगा इसके बाद आपको होटल में स्थानांतरित किया जाएगा। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट तक आपको खुदके खर्चे पर आना होगा।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। मील प्लान इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। अगर आप ट्रिपल शेयरिंग में यात्रा करना चाहते हैं तो आपको इस पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति 25,300/ का खर्चा आएगा। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 17,100/ रुपए तय किया गया है।

अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 46,080 रुपए का खर्चा आएगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 27,500 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8595904075, 8595904080, 8595904073 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article