IRCTC Tour Package: विदेश घूमने का सुनहरा मौका, रहने से लेकर खाने पीने तक की नो टेंशन, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड अगर आपको एकसाथ घूमने का मौका मिले तो ये किसी सपने के सच होने जैसा ही है। आपका सपना सच होने जा रहा है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 3 इन 1 इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। बुकिंग और खर्चे से संबधित सभी जानकारी को डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने घूमने-फिरने का शौक रखने वालों के लिए बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। शायद ही आप इस बात पर यकीन कर पाएं लेकिन, आईआरसीटीसी ने बेस्ट ऑफ एशिया नाम से एक साथ आपको सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड घुमाने के लिए पैकेज लॉन्च किया है। कोरल आइलैंड टूर, नूंग नूच विलेज टूर, छाओफराया रिवर क्रूज, सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क जैसे आकर्षक पर्यटन स्थलों की यात्रा इस पैकेज में ही शामिल है। इतना ही नहीं इस पैकेज में तमाम खूबसूरत जगहों को शामिल किया है जहां जाने की आपने कल्पना तक नहीं की होगी।

फ्लाइट से आपको घुमाया जाएगा। 28 फरवरी 2025 को 22:30 बजे इंदौर से इस शानदार यात्रा की शुरुआत होगी। 00:15 बजे इंदौर से चेन्नई और 04:55 बजे चेन्नई से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे। 10:05 बजे बैंकॉक में आगमन के साथ ही 12 दिन और 11 रात के इस टूर पैकेज की शुरुआत हो जाएगी।

End of Feed