IRCTC: 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 31 मई से शुरू होगी भारत गौरव ट्रेन, जानें खर्चा और अन्य डिटेल्स

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की ओर से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने देश के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए ये पैकेज किसी खुशखबरी से कम नहीं है। एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत भारत गौरव ट्रेन से श्रद्धालुओं को यात्रा करवाई जाएगी।

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं को देश के सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने की योजना बनाई है। आईआरसीटीसी ने JYOTIRLINGA DARSHAN WITH SHIRDI BY BHARAT GAURAV नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा स्लीपर क्लास और 3 AC क्लास में टूर पैकेज होगा जिसमें उज्जैन - ओंकारेश्वर - सोमनाथ - द्वारिका - शिरडी - नासिक- भीमाशंकर और ग्रिशनेश्वर के दर्शनीय स्थल यात्रा में शामिल हैं।

ये सभी स्थान तीर्थयात्रियों पर एक शक्तिशाली आध्यात्मिक और भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। 13 दिन और 12 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। ट्रेन 31 मई को धनबाद से खुलेगी, जो हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी।

End of Feed