IRCTC Tour Package: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने Puri Jagannath Dham Yatra नाम से नया और बेहद किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आप कम खर्चें में कोणार्क सूर्य मंदिर, चिल्का और भुवनेश्वर की यात्रा कर सकते हैं। 4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। पुरी भगवान जगन्नाथ की भूमि है। यहां पूर्वी तट पर सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है। कोणार्क सूर्य मंदिर एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जहां आपको जरूर से जरूर यात्रा करनी चाहिए।
IRCTC Tour Package
22 फरवरी 2025 को ट्रेन नंबर 22895/वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा हावड़ा रेलवे स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान किया जाएगा। 12:35 बजे पुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। गौर करने वाली बात ये है कि आप 22 फरवरी के अलावा आने वाले किसी भी शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
शानदार होटल में आपके ठहरने का इंतजाम कर दिया जाएगा। ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर का खर्चा भी इस पैकेज में शामिल है। ईसी क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ आपको यात्रा करवाई जाएगी। खर्चे की बात करें तो स्टैंडर्ड क्लास में डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 22990 रुपए है।
ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 19690 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 9690 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक नाउ पर क्लिक करके आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हो। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8595904074, 7003125135, 6290861577, 8100829002 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
