यात्रा

Destination Wedding: काशी, मथुरा और अयोध्या की होगी तगड़ी ब्रांडिंग, वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए जा सकते हैं पर्यटक

Spiritual Wedding Venues: हिंदू धर्म में अयोध्या, काशी और मथुरा का विशेष महत्व है। ये तीनों स्थाल धर्म, आध्यात्म, प्रेम, मर्यादा और समर्पण के प्रतीक के रूप में देखे जाते हैं। आध्यत्मिकता की तलाश में तो पर्यटक इन धार्मिक जगहों की यात्रा करते ही हैं लेकिन, मौजूदा समय में ये स्थल विवाह के लिए भी फेमस हो रहे हैं।

Image

Spiritual Wedding Venues

Destination Wedding in Uttar Pradesh: आध्यत्मिकता और मानसिक शांति की तलाश में पर्यटक अयोध्या, काशी और मथुरा की यात्रा करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से ऐसा देखा गया है कि इन स्थानों पर बाहर से आकर विवाह करने का प्रचलन बढ़ा है। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में अयोध्या, काशी और मथुरा उबरे हैं। पर्यटन विभाग की ओर से भी इन स्थलों को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए प्रयास तेजी से किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार इन स्थानों पर वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैरिज हाल, लान डेवलप किए जा रहे हैं। हाल और पार्किंग सुविधा को लेकर भी फोकस किया जा रहा है। पर्यटन विभाग इसके लिए 25 से 30 प्रतिशत तक अनुदान देगा।

वेडिंग डेस्टिनेशन में लोगों की भीड़ को मैनेज करने के लिए इकाई के कारपेट की क्षमता की ओर भी ध्यान है। खबरों की मानें तो कम से कम 500 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता के लिए इकाई का कारपेट एरिया पांच हजार वर्ग फीट होगा।

ऐसे में अगर आप एक दिव्य और पारंपरिक विवाह समारोह की योजना बना रहे हैं, तो काशी, मथुरा और अयोध्या बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में इनकी पहचान से पर्यटन विभाग को भी काफी फायदा होने की उम्मीद है। शांतिपूर्ण वातावरण में पारंपरिक विवाह रस्में आपको जीवन भर याद रहेगी।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article