दक्षिण भारत की यात्रा के साथ करें ज्योतिर्लिंग दर्शन, IRCTC लाया एक सस्ता टूर पैकेज, जानें कितना होगा खर्च

IRCTC Tour Package : IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर काफी किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसमें हाल ही में IRCTC एक शानदार पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको दक्षिण भारत का ट्रिप ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ कराया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये टूर प्लान?

IRCTC Tour Package : भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC यानी Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आपको साउथ इंडिया की खूबसूरती के नजारे और 2 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी कराए जाएंगे। यह यात्रा पूरी सुख सुविधाओं के साथ कराने की योजना पूरी तरह तैयार है। 02 JYOTIRLINGA WITH DAKSHIN DARSHAN YATRA नाम के इस टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस खास पैकेज के बारे में विस्तार से...

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

क्या है पूरा पैकेज?

02 JYOTIRLINGA WITH DAKSHIN DARSHAN YATRA नाम से बनाए गए इस टूर पैकेज का कोड WZBG52 तय किया गया है। 10 रात और 11 दिन के इस टूर प्लान का आगामी सफर 21 अगस्त को शुरु होगा। जिसमें आप रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर,नरसिंगपुर,इटारसी,बैतूल,नागपुर जैसी जगहों से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। इस यात्रा में आपको तिरूपति, मदुरै, कन्याकुमारी सहित मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम के दर्शन भी कराए जाएंगे।

End of Feed