IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश ज्योतिर्लिंग दर्शन कराने की योजना बनाई है। आईआरसीटीसी ने Madhya Pradesh Jyothirlinga Darshan नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। भोपाल, उज्जैन, ओंकारेश्वर की यात्रा आपको करवाई जाएगी। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है।
Madhya Pradesh Jyothirlinga Darshan
28 मई 2025 को ट्रेन नंबर 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस द्वारा 16:30 बजे काचीगुडा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। रात भर की ट्रेन यात्रा होगी। सुबह 08:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पर आपको पहुंचा दिया जाएगा। सांची स्तूप, भोजेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही आपको उज्जैन में स्थानीय मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, नवग्रह शनि मंदिर, श्री चिंतामन गणेश मंदिर, राम घाट, श्री गढ़कालिका मंदिर की यात्रा पैकेज में शामिल होगी। दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन इस पैकेज में ही शामिल होगा। रात्रि विश्राम की भी आपकी व्यवस्था की गई है।
Standard (SL) कैटेगरी में सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको ₹33680 रुपए का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति पैकेज का खर्चा ₹ 17850, वहीं ट्रिपल शेयरिंग में ₹ 13380 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SHR097 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
