IRCTC Tour Package: अयोध्या से लेकर वियतनाम-कम्बोडिया तक की हो जाएगी बेहतरीन सैर, अच्छी डील्स के लिए बुक करें IRCTC का ये टूर पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 12, 2023, 06:34 PM IST

IRCTC Ayodhya, Angkor Wat, Vietnam, Cambodia and Laos tour package: इंडिया से वियतनाम-कम्बोडिया की बढ़िया सैर करने की तमन्ना है, तो आईआरसीटीसी का अयोध्या से अंगकोर वट वाला समर टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट है। 10 दिन वाले इस बढ़िया टूर की शुरुआत लखनउ से होगी जहां से पर्यटकों को फ्लाइट के माध्यम से कम्बोडिया और वियतनाम घूमाया जाएगा। यहां देखें टूर पैकेज से जुड़ी सभी जानकारियां

IRCTC Summer Delight tour package to Ayodhya, Angkor Wat, Vietnam, Cambodia and Laos: घूमने-फिरने के शौकीन परिवारों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) इन गर्मी की छुट्टियों के लिए बहुत ही शानदार टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) लेकर आया है। अगर आपको फेमिली के साथ अच्छी विदेश यात्रा (International Trip) करने का मन है, तो फिर भारतीय रेलवे का अयोध्या टू अंगकोर वाट (Ayodhya-Angkor Wat) एयर टूर पैकेज आपके बहुत ही काम का हो सकता है। जिसके तहत आपको 10 दिन और 9 रातों के लिए वियतनाम (Vietnam), कम्बोडिया (Cambodia) और लाओस (Laos) की खूबसूरती का लुत्फ उठाने का बेहतरीन मौका मिलेगा। लखनउ एयरपोर्ट से शुरु होने वाले इस सफर में यात्रियों को लग्जरी हेरिटेज ट्रेवल का पूरा मज़ा मिलेगा। यहां देखें पैकेज की तारीख, कीमत और अन्य जरूरी बातें।

IRCTC, Vietnam cambodia, Ayodhya Angkor wat

IRCTC Ayodhya to Angkor wat, Vietnam with cruise Cambodia and Laos Tour package

IRCTC अयोध्या-अंगकोर वाट टूर पैकेज Start Date

आईआरसीटीसी की इस शानदार विदेश यात्रा वाली पेशकश की शुरुआत लखनउ से 19 मई 2023 को होगी। 10 दिन और 9 रातों वाले इस सफर का माध्यम फ्लाइट रहेगा, जिसकी टिकट आपके पैकेज की कीमत में शामिल होगी। लखनउ से सबसे पहले बैंकॉक तक की फ्लाइट होगी और वहीं से आगे से सफर तय किया जाएगा। टूर पैकेज के अंतर्गत वियतनाम, कम्बोडिया, लाओस, वियनतियाने आदि समेत बहुत ही अन्य जगहों पर घूमने का प्लान होगा।

End of Feed