दिल्ली वालों की अयोध्या यात्रा अब और भी आसान, IRCTC लाया रामलला के दर्शन का शानदार पैकेज

IRCTC Tour package : रामलला के दिल्ली वाले भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। जी हां अब अयोध्या यात्रा और भी आसान हो गई है। क्योंकि आईआरसीटीसी ने रामलला के दर्शन के लिए एक आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी जानकारी।

IRCTC Tour package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर आकर्षक टूर पैकेज लाती रहती है। जिसके तरह लोगों को अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाता है। आज हम आपको IRCTC के एक ऐसे ही टूर पैकेज के बारे में बताएंगे जो खास रामलला के दर्शन के लिए तैयार किया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली से अयोध्या के लिए बनाए गए इस टूर पैकेज के बारे में...

irctc tour package

IRCTC अयोध्या टूर पैकेज

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

दिल्ली से अयोध्या दर्शन के लिए तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA रखा गया है। जिसका कोड NDR012 तय किया गया है। 1 रात और 2 दिन के इस ट्रिप में आपकी पूरी सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इस पैकेज में शामिल ट्रिप के सफर की शुरुआत शुक्रवार और शनिवार को होती है। आप इस पैकेज से आगामी 28 नवंबर को सफर कर सकते हैं। इस पैकेज में रहने-खाने से लेकर आने-जाने तक सभी चीजों को शामिल किया गया है। इस ट्रिप में आपको राम-मंदिर के साथ-साथ सरयू घाट, रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन जैसी जगहों के दर्शन भी कराए जाएंगे।

End of Feed