IRCTC Package For Odisha: आईआरसीटीसी (IRCTC) हर महीने नए-नए टूर पैकेज (Tour Package) लाता रहता है। साथ ही आईआरसीटीसी के टूर पैकेज दूसरों के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं। ओडिशा (Odisha) देश के उन राज्यों में से एक है, जहां आपको घूमने (Travel) के कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। यहां आप भगवान जगन्नाथ की भूमि पुरी (Puri), यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कोणार्क (Konark) सूर्य मंदिर, एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून चिल्का (Chika) और ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर (Bhubaneswar) घूम सकते हैं।
वहीं ओडिशा को लेकर आईआरसीटीसी ने एक टूर पैकेज पेश किया है, जिसका नाम AMAZING ODISHA (SCBH28) है। ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप भुवनेश्वर के साथ पुरी, कोणार्क और चिल्का घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 6 सितंबर को भुवनेश्वर से होगी।
