यात्रा

IRCTC Package For Rajasthan: सितंबर में राजस्थान के इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान, कम पैसे में मिलेगा डबल मजा

IRCTC Package For Rajasthan: अगर आप सितंबर महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में आप राजस्थान के बड़े शहर-जयपुर के साथ जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर घूम पाएंगे।

Image

IRCTC Package For Rajasthan: सितंबर में राजस्थान के इन शहरों में घूमने का बनाएं प्लान।

IRCTC Package For Rajasthan: घूमने (Travel) के लिहाज से देश में एक से बढ़कर एक ऑप्शन है। राजस्थान (Rajasthan Tourism) देश के उन राज्यों में से जहां आपको एक से एक घूमने के ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप अगले महीने यानी सितंबर (September) में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक साथ राजस्थान (Rajasthan) के कई शहर घूम पाएंगे। राजस्थान के इस टूर पैकेज का नाम JAIPUR-JODHPUR-JAISALMER-BIKANER-JAIPUR (NJH075) है।

5 रात और 6 दिन का है टूर पैकेज

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप जयपुर के साथ जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर घूम पाएंगे। जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। जैसलमेर को कभी-कभी 'भारत का गोल्डन शहर' कहा जाता है, क्योंकि पीली रेत शहर और इसके आसपास के क्षेत्र को पीला-सुनहरा रंग देती है। बीकानेर राज्य की राजधानी जयपुर से 330 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है।

5 सितंबर से शुरू होगा टूर पैकेज

ये टूर पैकेज अगले महीने यानी 5 सितंबर से शुरू होगा। टूर पैकेज की शुरुआत राजस्थान की राजधानी जयपुर से होगी। इस टूर पैकेज में सीटों की कुल संख्या 20 है। इस टूर पैकेज में आप एसी होटल में रह पाएंगे। बात अगर मील की करें तो इस टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट मिलेगा। इस टूर पैकेज में आप 2 दिन जयपुर और जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर में 1-1 दिन रहेंगे। पिकअप औप ड्रॉप की सर्विस टूर पैकेज में शामिल है। टोल, पार्किंग की फीस भी टूर पैकेज में शामिल है।

आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बुक होगा टूर पैकेज

बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो इस टूर पैकेज का रेट अलग-अलग है। दरअसल इस टूर पैकेज में तीन तरह की अलग-अलग रेट की कैटेगरी है, जिसमें सबसे कम किराया 13,560 रुपए है, जिसमें आपको टैंपो ट्रैवलर में ट्रिपल शेयरिंग करनी होगी। वहीं अगर सबसे ज्यादा रेट की बात करें तो वह 53,405 रुपए है, जिसमें आप इटिओस/इंडिगो/डिजायर/ या उसी तरह की कार होगी। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article