बस इतने से खर्च में हो जाएगी Andaman-Nicobar की शानदार ट्रिप, IRCTC के इस पैकेज की जल्दी कर लें बुकिंग

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 20, 2023, 02:56 PM IST

IRCTC ANDAMAN-NICOBAR PACKAGE: भरी गर्मी से निकलकर दोस्त या गर्लफ्रेंड के साथ हल्की सर्दी का शानदार अनुभव लेना है, तो अंडमान-निकोबार की ट्रिप आपके काम की हो सकती है। आईआरसीटीसी के फैमिली अंडमान होलिडेज-गोल्ड पैकेज के तहत आप बहुत ही कम और किफायती खर्च में सुकून भरे बेहतरीन पल बिता सकते हैं। देखें टूर से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां।

IRCTC ANDAMAN-NICOBAR PACKAGE: छुट्टियों का सीजन आ गया है, ऐसे में दोस्तों या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के साथ कहीं शानदार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो अंडमान-निकोबार (Andaman-Nicobar) का सफर बढ़िया विकल्प हो सकता है। IRCTC आपके लिए बेहतरीन का एक और मौका लेकर आया है, जिसके तहत आप बहुत कम खर्च में रोमांच और सुकून से भरी ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। गर्मियों के मौसम में अगर हल्की ठंड का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो अंडमान और इसके आस पास की जगहें आपको कभी मायूस नहीं करेंगी।

Andaman Nicobar

Andaman Nicobar

अपनी बिजी जिंदगी से कुछ पल का ब्रेक लेकर अगर आपको प्रकृति, रोमांच, जल, हरियाली और वन्य जीवों के मध्य बैठने की इच्छा है, तो जल्दी से आईआरसीटी के फैमिली अंडमान होलिडेज - गोल्ड पैकेज (Family Andaman Holidays - Gold Package) की बुकिंग कर लें। इस पैकेज के तहत आपको मात्र 23,665 रुपये के खर्च में पोर्ट ब्लैयर, हेवलॉक आइलैंड, नील आइलैंड समेत आस पास की अन्य जगहों की सैर का मौका उपलब्ध करवाया जाएगा। 6 दिन और 5 रातों वाली इस ट्रिप में आपकी आने-जाने की टिकट से लेकर रहने-खाने की बहुत ही शानदार व्यवस्था भी टूर पैकेज में पहले से शामिल होगी। यहां देखें खास अंडमान टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारियां -

End of Feed