यात्रा

Navratri में करें माता रानी के दिव्य दर्शन, परिवार संग इन देवी मंदिरों में घूमने का बना लें प्लान

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 20, 2023, 04:44 PM IST

Devi Temples to visit in Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर आने वाला है, ऐसे में आप भी परिवार के साथ देवी मां के दिव्य दर्शन कर अपने मन की मुराद पूरी कर सकते हैं। यहां देखें भारत के सिद्ध देवी मंदिरों की लिस्ट, जहां आपको नवरात्रि के अवसर पर जाना ही जाना चाहिए।

Image

Temples to visit in Navratri

Devi Temples to visit in Navratri: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का पावन त्योहार शुरु होने वाला है, ऐसे में माता रानी के चरणों में शीष नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करने से बेहतर और क्या हो सकता है। अगर आप भी नवमी के अवसर पर परिवार के साथ धार्मिक ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं, तो देश भर के सिद्ध देवी मंदिरों में जाना बहुत ही बढ़िया हो सकता है। माता रानी के भक्त वैष्णों देवी, कामाख्या देवी, चामुंडा देवी, ज्वालादेवी आदि समेत 9 सिद्धियों के दर्शन कर विशेष फल प्राप्त कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्रि के विशेष उपलक्ष में माता रानी के दर्शन का खास महत्व भी होता है। अगर आप भी देवी मैया से अपनी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करने की तथा चिंताएं दूर करने की मुराद मांगना चाहते हैं। तो देवी दर्शन कर आपको जीवन में बहुत सकारात्मकता, सफलता और लाभ का अनुभव मिल सकता है। मार्च के महीने में आप ट्रेन, फ्लाइट या कार किसी भी माध्यम से देश के इन सिद्ध मंदिरों में माथा टेक फल पा सकते हैं। देखें नवरात्रि में किन देवी मंदिरों में जाने से हो सकती है सारी मनोकामनाएं पूरी -

Must Visit Temples during Navratri 2023

वैष्णों देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर

माता रानी के भक्तों के लिए वैष्णों देवी मंदिर का खास महत्व है, इसलिए नवरात्रि के पावन अवसर पर जम्मू-कश्मीर के इस सिद्ध मंदिर में अपना शीष जरूर झुकाएं। मान्याता है कि, वैष्णों देवी के दर्शन करने से सभी कामनाएं पूर्ण होती है, तो अगर आप भी परिवार की शांति, समृद्धि और सफलता की कामना करना चाहते हैं। तो नवरात्रि में वैष्णों देवी माता के दर्शन जरूर करें।

चामुंडा देवी मंदिर, पालमपुर

देवी दुर्गा के शक्तिपीठ के रूप में मशहूर चामुंडा देवी माता मंदिर आपको जरूर विजिट करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्थित चामुंडा देवी मंदिर में साल भर भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन नवरात्रों में ये देवी मंदिर जाने का विशेष महत्व होता है।

कामाख्या मंदिर, असम

Kamakhya devi mandir

Kamakhya devi mandir

नॉर्थ ईस्ट के असम में स्थित कामाख्या मंदिर का नाम देवी मां के सिद्ध मंदिरों की लिस्ट में शामिल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव तांडव के बाद माता सति की कोख इस जगह गिरी थी, जिसके बाद से ही कामाख्या देवी मंदिर को शक्ति पीठ के रूप में पूजा जाने लगा है। नवरात्रि के अवसर पर आप विशेष पूजा और आरती देखने के लिए असम की इस जगह जरूर जा सकते हैं।

ज्वाला देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

jwala devi mandir

jwala devi mandir

देश ही नहीं दुनिया भर के कई लोग साल भर ज्वाला देवी माता के मंदिर में अपना शीष नमन कर, देवी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पांडवों द्वारा बनाया गया ये धार्मिक स्थल नवरात्रि में विशेष रूप से जगमगाता है। रोशनी की देवी ज्वाला मैया का ये मंदिर हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं की माने तो सति माता की जुबान इस जगह पर गिरी थी। नवरात्रि में आप ज्वाला देवी मंदिर परिवार संग जरूर विजिट करें।

करणी माता मंदिर, राजस्थान

karni mata mandir

karni mata mandir

चूहों वाले मंदिर के नाम से मशहूर राजस्थान का करणी माता मंदिर, नवरात्रों के लिए मस्ट विजिट डेस्टिनेशन हो सकती है। इस खास मंदिर में 25000 से ज्यादा काले चूहे और 4 सफेद बड़े सफेद चूहे आराम से रहते हैं। आध्यात्म ही नहीं इस मंदिर में आपको मुगल कलाकृति और मार्बल की कारीगरी का भी अनोखा रूप देखने को मिलेगा।

नैना देवी, बिलासपुर

नैनीताल के पास स्थित नैना देवी मंदिर माता रानी के सिद्ध मंदिरों में शामिल है। इस शक्ति पीठ में देवी सति की आंखे गिरी थी, जिसके बाद से ही नैना देवी मंदिर का हिंदू धर्म में विशेष मान है। नैना देवी मंदिर के साथ साथ आप नैनीताल की खूबसूरती का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article