यात्रा

World’s Greatest Places: भारत के इन दो टूरिस्ट स्पॉट को TIME मैग्जीन में मिली जगह, दुनिया के महानतम जगहों में शामिल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 20, 2023, 01:31 PM IST

टाइम मैगजीन की '2023 के विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्थानों' की सूची में शामिल जगहों को इस लिहाज से तैयार किया गया है कि इसमें ताजा और रोमांचकारी अनुभवों की भरपूर जानकारी हो।

Image

लद्दाख दुनिया के महानतम जगहों में शामिल

Photo : iStock

World’s Greatest Places Of 2023: गर्मियों का मौसम शुरू होने को है और ऐसे में आपको भारत में अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट घूमने का मन तो जरूर कर रहा होगा। देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं और यहां के नजारे दुनिया के किसी भी मशहूर जगह को मात देते हैं। टाइम मैग्जीन ने भारत की ऐसी ही दो जगहों को दुनिया के मशहूर स्थानों में जगह दी है। ये दो जगहें है मयूरभंज और लद्दाख।

ओडिशा का मयूरभंज और लद्दाख सूची में शामिल

ओडिशा का मयूरभंज जिला अपने हरे-भरे नजारों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख भी अपने नजारों के लिए मशहूर है। इसे हाल ही में टाइम मैगजीन की 2023 के विश्व के महानतम स्थानों की सूची में 50 असाधारण जगहों में से एक के रूप में शामिल किया गया था। इन दोनों स्थानों को TIME मैगजीन द्वारा वर्ष 2023 के लिए भारत में सबसे सुंदर और शानदार यात्रा स्थलों के रूप में मान्यता दी गई है।

पटरी पर ट्रैवल इंडस्ट्री

कोरोना काल में झटका खाने के बाद ट्रैवल इंडस्ट्री 2023 में ट्रैक पर है और फलता-फूलता हुआ दिख रहा है। जब भी कोई जगह चुनने की बात आती है तो यात्रा को लेकर लोगों की धारणा बदल गई है। लोग बहुत जानकारी लेने के बाद ही कहीं घूमने की योजना बनाते हैं। टाइम मैगजीन की '2023 के विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्थानों' की सूची में शामिल जगहों को इस लिहाज से तैयार किया गया है कि इसमें ताजा और रोमांचकारी अनुभवों की भरपूर जानकारी हो।

लद्दाख की ये खासियत बताई

लद्दाख के बारे में इस सूची में काफी कुछ बताया गया है। यहां के हानले गांव में भारत 2023 में अपना पहला डार्क स्काई रिजर्वेशन शुरू करेगा। लद्दाख क्षेत्र की राजधानी लेह, हानले के दक्षिण-पूर्व में लगभग 168 किलोमीटर दूर है। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत के बाद से अब लद्दाख जैसी जगहों के बीच यात्रा के समय में भी कमी आई है।

मयूरभंज की खास चर्चा

ओडिशा के मयूरभंज जिले की चर्चा करते हुए नवंबर 2022 में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान को फिर से खोलने का जिक्र किया गया है। इसने मयूरभंज चौ नृत्य उत्सव का भी जिक्र किया है, जो इस अप्रैल में भव्य पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सूचीबद्ध है। टाइम की रिपोर्ट के अनुसार, इस अप्रैल यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल मनोरम नृत्य उत्सव मयूरभंज छाऊ महामारी के बाद एक लंबे अंतराल के बाद बहुत बड़े पैमाने पर होगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article