IRCTC Tour Package: अंडमान-बारातांग द्वीप की शानदार यात्रा, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: घूमने-फिरने के लिए अगर आप बीच डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने ANDAMAN WITH BARATANG ISLAND नाम से बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील द्वीप घूमने का मौका मिल रहा है। मालूम हो कि अंडमान द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के संगम पर स्थित द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप सुंदरता की प्रतिमूर्ति हैं और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। यहां घने जंगल और असंख्य विदेशी फूल और पक्षी एक अत्यंत काव्यात्मक और रोमांटिक वातावरण बनाते हैं।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 15 अगस्त 2025 को अहमदाबाद से इस टूर की शुरुआत होगी। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आगमन के बाद आपका अभिवादन किया जाएगा फिर आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि के साथ होटल में स्थानांतरण करवाया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद आपकी मनोरम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए बुकिंग आप 21-9-2025 के लिए भी कर सकते हैं।

End of Feed