IRCTC Tour Package: कम खर्चें में कर आएं विदेश की सैर, बेहद किफायती है ये इंटरनेशनल टूर पैकेज

IRCTC Tour package 2025: बेहद ही कम खर्चे में आपके पास विदेश यात्रा करने का सुनहरा मौका है। इस बार आप परिवार के साथ खूबसूरत देश थाईलैंड की यात्रा किफायती टूर पैकेज के तहत कर सकते हैं। इस पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी डिटेल में जानने के बाद आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour package: इस बार आपके कम बजट में विदेश घूमने की इच्छा पूरी होने वाली है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड के प्रमुख शहरों बैंकॉक और पटाया घूमने का मौका मिल रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, सोलो ट्रिप पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी ये पैकेज खास रहने वाला है।

3 स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम किया गया है जिसका खर्चा पैकेज में ही शामिल होगा। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से रहने और खाने पर एक भी पैसा नहीं खर्च करना है। स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी आपको इसी पैकेज में मिलेगी। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 23 मई 2025 को सुबह 08:30 बजे कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए उड़ान भरी जाएगी।

End of Feed