IRCTC Tour Package: 7 दिन में घूमिये सिंगापुर-मलेशिया, जानिए कितना होगा खर्चा, कैसे करें बुकिंग

IRCTC Tour Package 2025: अगर आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए देश और विदेश के आकर्षक और किफायती टूर पैकेज पेश करता रहता है। इस बार आईआरसीटीसी ने Magical Malaysia With Singapore Sensation नाम से नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रहा है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज का कोड SHO1 है।

27 मार्च 2025 को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से आपको फ्लाइट लेनी होगी। 19:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। 08:10 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर आपको पहुंचा दिया जाएगा। हवाई अड्डे की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद होटल में चेक इन करें। दौरे की पूरी अवधि के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा आपको दी जाएगी।

End of Feed