IRCTC Tour Package: सिंगापुर के साथ-साथ घूम आओ मलेशिया, सिर्फ इतना होगा खर्चा, रहने-खाने की नो टेंशन

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको मलेशिया और सिंगापुर की सैर करवाई जाएगी। अकेले या फिर परिवार के साथ आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और बाकी जरूरी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Malaysia Singapore Tour Package: विदेश घूमने का प्लान कर रहे हो? आईआरसीटीसी ने Magical Malaysia With Singapore Sensation के नाम ले नया इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। विदेश घूमने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों के लिए ये टूर पैकेज बेहद किफायती और आकर्षक रहने वाला है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज है जिसमें आपको मलेशिया और सिंगापुर की सैर करवाई जाएगी।

27.03.2025 की रात को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से 19:30 बजे कुआलालंपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 08:10 बजे कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर आगमन के साथ आपके सुनहरे सफर की शुरुआत हो जाएगी। बट्टू गुफाएं, किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, ट्विन टॉवर, बर्जया टाइम्स स्क्वायर, आर्किड गार्डन की यात्रा इस पैकेज में शामिल है।

End of Feed