Char Dham Yatra 2025 Registration (चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन 2025 में कब से शुरू होगा): भारत में स्थित 4 पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा को चार धाम यात्रा कहा जाता है। हिंदू धर्म में इस यात्रा का विशेष महत्व है। तन-मन की शुद्धि के साथ-साथ श्रद्धालु अपने भीतर आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के लिए ये यात्रा करते हैं। उत्तर में बद्रीनाथ, दक्षिण में रामेश्वरम, पूर्व में पुरी और पश्चिम में द्वारिका की यात्रा इसमें शामिल है। इस साल यानि 2025 में चार धाम यात्रा 29 अप्रैल से शुरू होगी इसको लेकर श्रद्धालुओं के मन में तमाम सवाल घूम रहे हैं। चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा? कहां से कैसे कर सकते हैं चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन? इन सब सवालों का जवाब इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मिल जाएगा।
चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन डेट
चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। आमतौर पर उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निर्धारित की जाती है। चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Char Dham Yatra
चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने के तरीके
चार धाम यात्रा के लिए घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना सबसे बेस्ट होता है। नाम, पता और कॉटेंक्ट नंबर जैसी बुनियादी जानकारी देकर आप आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको क्यूआर कोड सहित एक पुष्टिकरण प्राप्त हो जाएगा।
टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप
मोबाइल पर टूरिस्ट केयर उत्तराखंड ऐप डाउनलोड करके भी आप चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ ही आपको मौसम अपडेट से लेकर होटल आवास विकल्प सबकुछ इस ऐप पर मिल जाएगा।

Char Dham Yatra
रजिस्ट्रेशन के लिए टोल-फ्री नंबर
अगर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आ रही है तो फिर आप टोल-फ्री नंबर 01351364 पर कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। टोल-फ्री नंबर पर कॉल करते ही एक प्रतिनिधि द्वारा आपकी मदद की जाएगी।
चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के ऑफलाइन तरीके
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में अगर आपको किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो फिर आप ऑफलाइन तरीके से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश, बरकोट, हीना, सोनप्रयाग और पांडुकेश्वर में चारधाम रजिस्ट्रेशन काउंटर उपलब्ध हैं।

Char Dham Yatra
चारधाम पंजीकरण काउंटर
अगर आप काउंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको सही लोकेशन की जानकारी होना बेहद अनिवार्य है। पर्यटकों की सुविधा के लिए कई स्थानों पर काउंटर खोले गए हैं जहां जाकर आप ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं। हरिद्वार (राही होटल), ऋषिकेश (आईएसबीटी), ऋषिकेश (आरटीओ), ऋषिकेश (गुरुद्वारा), बड़कोट (यमुनोत्री), हिना (गंगोत्री), सोनप्रयाग (केदारनाथ), पांडुकेश्वर (बद्रीनाथ), गोविंद घाट (हेमकुंट साहिब) हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को सुचारू बनाने के सुझाव
अगर आप ऑफलाइन चारधाम रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुन रहे हैं तो इसके लिए आपको काउंटर पर जल्दी पहुंचने का प्रयास करना होगा वरना लंबी-लंबी कतार में फंसना तय है। सुविधा के लिए काउंटर खुलने के समय से कुछ घंटे पहले आपको लोकेशन पर पहुंचना होगा। ताकि तेज और सुविधाजनक रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन विकल्प चुनना बेस्ट होगा।
