IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Jyotirlinga Darshan with Dakshin Bharat Yatra Ex Bettiah नाम से नया टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में ट्रेन से ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। तिरूपति:- बालाजी दर्शन, पद्मावती मंदिर, रामेश्वरम:- रामनाथ स्वामी ज्योतिर्लिंग, मदुरै:-मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी: कन्याकुमारी मंदिर और विवेकानन्द रॉक मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।
IRCTC Tour Package
पर्यटकों को 3AC और स्लीपर कैटगरी में यात्रा का मौका मिल रहा है। तिरुपति से लेकर मल्लिकार्जुन की यात्रा तीर्थयात्रियों पर एक शक्तिशाली आध्यात्मिक और भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं। परिवार के लिए साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। 11 रात और 12 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है।
27 मार्च 2025 को Bettiah से यात्रा की शुरुआत होगी। रुकने के लिए शानदार कमरे की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे टूर के दौरान आपके साथ यात्रा करेंगे।
इकॉनॉमी क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 22520 रुपए तय किया गया है वहीं कंफर्ट क्लास का किराया 38310 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल ऐप के माध्यम से आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EZBG22 है। ज्यादा जानकारी के लिए 8595937731, 7003125136, 9771440056 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
