IRCTC Tour Package: पूरा होगा यूरोप घूमने का सपना, 16 दिन का है टूर पैकेज, जानिए कितना होगा खर्चा

IRCTC Tour package 2025: यूरोप घूमने का सपना पूरा होने वाला है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको यूरोप के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं बुकिंग से लेकर खर्चे तक के बारे में डिटेल में जानते हैं।

IRCTC Tour Package: यूरोप घूमने का अगर प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BEST OF EUROPE WITH UK नाम से बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको लंदन से लेकर एम्सटर्डम तक घूमने का मौका मिल रहा है। यूरोप में हर उम्र हर वर्ग के लोगों के लिए कुछ ना कुछ जरूर है ऐसे में परिवार या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ओवरनाइट क्रूज की यात्रा से लेकर एफिल टॉवर - पेरिस टूर सबकुछ पैकेज में कवर किया गया है।

16 दिन और 15 रात का ये टूर पैकेज है। 26 जून 2025 को इंदौर एयरपोर्ट से लंदन की ओर प्रस्थान किया जाएगा। 3 स्टार होटल में आपको रुकने की व्यवस्था कर दी जाएगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से खर्चा करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed