IRCTC Tour Package: गुलजार हो जाएगा मार्च का महीना, एकसाथ करें शिमला, कुल्लू और मनाली की सैर

IRCTC Tour Package 2025: हिमाचल घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने हिमाचल प्रदेश के 3 मशहूर शहरों को एक्सप्लोर करने के लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तमाम सुविधाएं भी मिलने वाली हैं।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान करने वाले पर्यटकों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको कम खर्चे में हिमाचल प्रदेश के 3 प्रमुख पर्यटन स्थलों शिमला, कुल्लू और मनाली की सैर करवाई जाएगी। परिवार या फिर दोस्तों के साथ यात्रा करने के लिए ही इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को Visit Shimla Kullu Manali Ex Kochi नाम से लॉन्च किया है।

7 रात और 8 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 मार्च 2025 को कोच्चि से फ्लाइट द्वारा चंडीगढ़ जाने के साथ ही यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद आपको सड़क मार्ग से शिमला, कुल्लू और मनाली की सैर करवाई जाएगी। सीटें कम हैं ऐसे में आप जल्द से जल्द पैकेज की बुकिंग करने का प्लान कर सकते हैं।

End of Feed