IRCTC Tour Package 2025: पंचमढ़ी की कर आएं सैर, बेहद सस्ता है टूर पैकेज, जानें बुकिंग डिटेल

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पंचमढ़ी की सैर करवाई जाएगी। इस पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाओं को जानकर आप भी अकेले या फिर परिवार के साथ पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने Scenic Pachmarhi नाम से नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप बेहद कम खर्चे में हिल स्टेशन की यात्रा कर सकेंगे। पंचमढ़ी नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटक स्थल पंचमढ़ी हमेशा से ही एडवेंचर की तलाश वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करता आ रहा है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। इस पैकेज का कोड SCBSR16 है। 20 फरवरी 2025 के लिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए पैकेज की बुकिंग की जा सकती है। ट्रेन के द्वारा आपको यात्रा करवाई जाएगी।

End of Feed