IRCTC Tour Package 2025: विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने 'Hong Kong & Macau With Lantau Island Ex Lucknow' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको हांगकांग, मकाऊ और लांताऊ द्वीप घूमने का मौका मिल रहा है। हांगकांग के प्रमुख आकर्षण स्थल- विक्टोरिया पीक, वोंग ताई सिन मंदिर, विक्टोरिया हार्बर, ओशन पार्क हैं। मकाऊ के प्रमुख आकर्षण स्थल- मकाऊ टॉवर, मकाऊ फिशरमैन वॉर्फ, रुइंस ऑफ सेंट पॉल्स, द वेनिशियन मकाऊ है।
IRCTC Tour Package (photo: canva)
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 नवम्बर 2025 को 15:35 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरें और 16:55 बजे दिल्ली पहुंचें। दिल्ली में इमिग्रेशन क्लियर करने के बाद 22:10 बजे हांगकांग के लिए उड़ान भरना है।
4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 170600 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 137500 रुपए और 136200 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 135100 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड NLO35 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8287930902, 9236367954, 8287930922 संपर्क कर सकते हैं।
