IRCTC Tour package: भूल जाओगे फॉरेन-वॉरेन, अंडमान घूमने का बनाएं प्लान, 6 दिन की होगी ट्रिप

IRCTC Tour package: इस बार परिवार के साथ समुद्र तट के किनारे चिलआउट करने का सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह की यात्रा करवाई जा रही है। अंडमान और निकोबार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित, बड़े और छोटे, आबाद और निर्जन, कुल 572 द्वीपों, टापुओं और चट्टानों का एक समूह है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 मई 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधि आपकी मदद के लिए उपल्बध होगा। होटल में कुछ देर आराम के बाद दोपहर के भोजन के बाद कॉर्बिन्स कोव बीच पर जाएं, जो पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत समुद्र तट है।

End of Feed