IRCTC Tour Package 2025: सस्ते में घूम आएं दुबई और अबू धाबी, बुर्ज खलीफा देखने का गजब का टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2025: इंटरनेशनल ट्रिप की प्लानिंग करने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तमाम सुविधाओं के साथ दुबई और अबू धाबी की सैर करवाई जा रही है। पैकेज से जुड़ी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

IRCTC Dubai and Abu Dhabi Tour Package: आईआरसीटीसी ने मार्च के इस महीने को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए एक नया और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज का नाम Dazzling Dubai and Abu Dhabi ex Mumbai है जिसमें आपको कम खर्चे में दुबई और अबू धाबी के आकर्षण पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। इस पैकेज को विशेष रूप से घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए ही डिजाइन किया गया है। दुबई और अबू धाबी के ज्यादातर शानदार पर्यटन स्थलों को आपकी यात्रा में कवर किया जाएगा।

दुबई सिटी टूर, बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, BAPS हिंदू टेंपल की यात्रा इस पैकेज में शामिल होगी। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 10 अप्रैल 2025 को मुंबई से शारजाह के लिए आपको फ्लाइट लेनी होगी। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। मील प्लान ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा।

End of Feed