यात्रा

यहां मौजूद है भगवान शंकर का सबसे ऊंचा मंदिर, जानें कैसे करें पंच केदार में शामिल इस मंदिर के दर्शन

यदि आप भगवान शंकर के कुछ प्राचीन मंदिरों के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। तो आज हम आपको शंकर भगवान के एक सबसे ऊंचे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सा है ये मंदिर और कैसे पहुंचे यहां?

Image

tungnath temple

Photo : iStock

भगवान शंकर के प्राचीन मंदिरों की बात आती है, तो ज्यादातर लोग केदारनाथ, बद्रीनाथ और रामेश्वरम के नाम ही बोलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में भगवान शंकर भगवान के 5 बेहद प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें पंच केदार के नाम से जाना जाता है। ऐसे में यदि आप भगवान शंकर के प्राचीन मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो हम आपको तुंगनाथ मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर कहा जाता है। उत्तराखंड के पंच केदार में इस मंदिर की गिनती की जाती है। ये मंदिर उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में मौजूद एक प्राचीन स्थल है। आइए जानते हैं कैसे करें इस मंदिर के दर्शन?

दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर

पंच केदार में शामिल तुंगनाथ मंदिर न केवल प्राचीन मंदिर है, बल्कि ये दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर भी है। इस मंदिर के इतिहास की बात करें तो इसे महाभारत के पांडवों से जोड़कर भी देखा जाता है। स्थानीय लोगों की मानें तो आदि गुरु शंकराचार्य भगवान ने इस मंदिर की खोज की थी। हिन्दू मान्यताओं में तुंगनाथ मंदिर की एक अलग पहचान लोगों में दिखती है।

कब से होंगे दर्शन?

उत्तराखंड में मौजूद तुंगनाथ मंदिर के खुलने का समय बद्री केदार मंदिर समिति द्वारा तय किया जाता है। इसके दर्शन भी 4 धाम यात्रा के साथ शुरू कर दिए जाते हैं। आमतौर पर इस मंदिर के दर्शन की शुरुआत के लिए वैशाख पंचमी के दिन को निश्चित किया जाता है।

कैसे पहुंचे?

यदि आप तुंगनाथ महादेव के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए उत्तराखंड के चोपता आना होगा। चोपता तक का सफर आप गाड़ी से तय कर सकते हैं। इसके बाद चोपता से लगभग 3.5 किलोमीटर का सफर आपको पैदल ट्रैक से तय करना होगा। ट्रैक पर आपको बर्फ से ढंके पहाड और घास के बड़े मैदान देखने को मिलेंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article