Soft Travel Trend: शहर की भागम-भाग से दूर आप किसी अनोखे कैफे में चाय की चुस्की ले रहो हों या अंडमान के किसी बीच पर बैठकर सूर्यास्त का मजा ले रहे हों। यात्रा कार्यक्रम के दौरान कोई भी जल्दबाजी नहीं, कोई उन्मत्त पर्यटन नहीं, बस शुद्ध और बिना किसी नोंकझोंक के अनफिल्टर्ड शांति।
हम बात कर रहे हैं सॉफ्ट ट्रैवल की जो 2025 का सबसे हॉट और ट्रेंड टॉपिक है। सॉफ्ट ट्रैवल यात्रियों को दुनिया को शांत तरीके से एक्सप्लोर करने में मदद कर रहा है। हिल्टन ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में पांच में से एक से ज्यादा यात्री अवकाश के दौरान यात्रा करते समय आत्म-खोज या मानसिक स्वास्थ्य को ही ध्यान में रखते हुए ट्रैवल का प्लान बनाते हैं।
सॉफ्ट ट्रैवल का झुकाव सादगी और सहजता को बढ़ावा देने पर है। सॉफ्ट ट्रैवल को स्लो ट्रैवल समझने की गलती बिल्कुल भी मत करें। सचेत और सहज यात्राओं को अपनाने के लिए सॉफ्ट ट्रैवल, अधिक व्यक्तिगत है। जहां मानसिक शांति और आराम को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
सीधे शब्दों में समझें सॉफ्ट ट्रैवल एक पर्यटक स्थल से दूसरे पर्यटक स्थल पर भागने के बजाय, वातावरण में गहराई से डूबने के बारे में है। सॉफ्ट ट्रैवल में बिना किसी हलचर के यात्रा की लिस्ट को छोटा करने और सरलता का पीछा करने पर फोकस होता है। सॉफ्ट ट्रैवल में यात्रा के तत्वों को आराम, फुरसत और सुलभता के साथ जोड़ा जाता है।
