IRCTC Tour Package: नए साल पर घूम आओ विदेश, दुबई जाने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

IRCTC Tour Package 2024: आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत नए साल पर आप विदेश घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। दुबई और अबुधाबी घूमने का आपको मौका मिल रहा है। इस इंटरनेशनल पैकेज के तहत 4 रात और 5 दिन तक आपको घुमाया जाएगा।

IRCTC Dubai- Abu Dhabi Tour Package 2024: आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। नए साल को और स्पेशल बनाने के लिए आप अकेले या परिवार के साथ आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। दुबई और अबुधाबी हमेशा से ही पर्यटकों की पसंद रही है ऐसे में बजट में आप इन देशों की यात्रा कर सकते हैं। नए साल पर कहां घूमने जाएं? अकेले, दोस्तों या फिर परिवार के साथ यात्रा का प्लान कैसे बनाएं? इस पैकेज में डिटेल में आपको सारी जानकारी दी गई है।

इन जगहों को कर सकेंगे एक्सप्लोर: 5 दिन और 4 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने DUBAI-ABU DHABI-SHOPPING FESTIVAL SPECIAL के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। जिसमें आप मिरेकल गार्डन, मरीना क्रूज़, बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, बारबेक्यू डिनर और बेली डांसिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।

End of Feed