IRCTC Tour Package 2024: श्रीरामायण यात्रा पैकेज, कम बजट में श्रीलंका घूमने का शानदार मौका

IRCTC Tour Package 2024: भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण में स्थित श्रीलंका घूमने का आपके पास सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी साल 2024 के अंत में आपके लिए एक ऐसा टूर पैकेज लेकर आई है जिसके तहत आपको श्रीरामायण यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है।

IRCTC Srilanka Tour Package 2024: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी पर्यटकों के लिए नया टूर पैकेज लेकर आई है जिसके तहत यात्रियों को श्रीलंका घुमाया जा रहा है। कम बजट में आपको श्रीलंका की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मौका मिल रहा है। इस बजट पैकेज के बारे में जानने के बाद शायद ही आप खुदको श्रीलंका जाने से रोक पाएं। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पकैज है। आईआरसीटीसी ने SHRI RAMAYAN YATRA के नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है।

5 दिसंबर 2024 को आईजीआई टी3 गेट नंबर 5 पर आपको इस यात्रा के लिए रिपोर्ट करना होगा। आईआरसीटीसी प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर आपको ब्रीफिंग दी जाएगी। एयरलाइन चेक-इन औपचारिकता के बाद श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 192 में सवार होकर 05:10 बजे दिल्ली से प्रस्थान करना होगा।

End of Feed