यात्रा

IRCTC Sri Lanka Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते एयर टूर पैकेज में घूम आएं श्रीलंका, हफ्तेभर होगी फुल ऐश

IRCTC Sri Lanka Package: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कोलंबो, कैंडी और नुवारा एलिया घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज अगले महीने की 23 तारीख यानी 23 नवंबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

Image

IRCTC Sri Lanka Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते एयर टूर पैकेज में घूम आएं श्रीलंका।

IRCTC Sri Lanka Package: भारत (India) के साथ-साथ उसके पड़ोसी देश भी काफी सुंदर हैं। दूर-दूर से लोग यहां घूमने (Travel) के लिए आते हैं। भारत के पड़ोसी देशों में श्रीलंका (Sri Lanka) काफी स्पेशल है। हर साल भारत से लोग घूमने के लिए श्रीलंका जाते हैं। अगर आप भी अगले महीने श्रीलंका घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप श्रीलंका के कई सुंदर शहर (Tourist Places in Sri Lanka) घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SRI LANKA- THE DIVINE RAMAYANA JOURNEY (EHO042) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप कोलंबो, कैंडी और नुवारा एलिया घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज अगले महीने की 23 तारीख यानी 23 नवंबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा।

थ्री स्टार होटल में होगी रुकने की व्यवस्था

इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। कोलकाता से चेन्नई से कोलंबो आना-जाना एयर इंडिया की फ्लाइट से रहेगा। थ्री स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। मील प्लान में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। श्रीलंका की वीजा फीस भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। इस टूर पैकेज में अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड और 70 साल तक की उम्र वालों को ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा।

बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 89,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 73,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 72,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा बच्चे के लिए बेड लेने पर 56,200 रुपए और बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 53,700 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article