IRCTC Himachal Package: देवभूमि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में घूमने की एक से बढ़िया एक जगह है। देश ही नहीं विदेशों से भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Tourism) घूमने (Travel) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश (Tourist Places in Himachal Pradesh) की कई सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BLISSFUL HIMACHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW (NLR030A)है।
आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप चंडीगढ़ के साथ हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ कुफरी भी घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 20 तारीख यानी 20 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शरू होगा। इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन के साथ कार का रहेगा।
टूर पैकेज में मिलेगा 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर
टूर पैकेज के तहत आप 2 रात शिमला और 1 रात मोहाली में रुकेंगे। शेयरिंग आधार पर छोटे वाहन से सड़क के रास्ते चंडीगढ़ से आगे का सफर तय होगा। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में कार का एसी नहीं चलेगा। मील की बात करें तो इस टूर पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी के साथ इंश्योरेंस भी शामिल है।बात अगर इस टूर पैकेज की प्राइस की करें तो इसमें दो कैटेगरी है। पहली कैटेगरी सेकेंड एसी वाली है, जिसमें सिंगल बुक करने पर आपको 43,560 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 24,400 और ट्रिपल शेयरिंग में 19,500 रुपए खर्च होंगे। इसी तरह 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लने पर 12,290 रुपए और बेड नहीं लेने पर 11,550 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं दूसरी कैटेगरी थर्ड एसी वाली है, जिसमें सिंगल बुक करने पर आपको 42,360 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 23,200 और ट्रिपल शेयरिंग में 18,300 रुपए खर्च होंगे। इसी तरह 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लने पर 11,090 रुपए और बेड नहीं लेने पर 10,350 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
