यात्रा

September Places to Visit: सितंबर के महीने को बनाएं यादगार, देश की इन खास जगहों पर जाएं घूमने

September Places to Visit: अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको सितंबर के महीने में देश की कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। आज इसी को लेकर हम आपको बताएंगे कि आपको बूंदी, श्रीनगर, सापुतारा आदि जगहों पर घूमने के लिए जाना चाहिए।

Image

September Places to Visit: सितंबर में देश की इन खास जगहों पर जाएं घूमने।

September Places to Visit: साल के सभी 12 महीनों में से भी सभी महीने काफी स्पेशल होते हैं। हालांकि साल का 9वां महीना सितंबर (September) काफी ज्यादा खास होता है। दरअसल सितंबर महीना मानसून की वापसी और शरद ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दौरान मौसम न ज्यादा गरम होता है न ज्यादा ठंडा। आप इस मौसम में घूमने (Travel) का प्लान बना सकते हैं। साथ ही ये महीना टूरिज्म (Tourism) के लिहाज से ऑफ सीजन माना जाता है तो आपका खर्चा भी काफी कम आएगा। आज इसी को लेकर हम आपको आज बताएंगे कि आप सितंबर महीने (September Places to Visit) में कहां-कहां जा सकते हैं।

सितंबर में घूमने की बढ़िया जगहें (September Places to Visit)

कलिम्पोंग (Kalimpong)

सितंबर के महीने में घूमने के लिए कलिम्पोंग सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कलिम्पोंग कम भीड़-भाड़ वाला एक सुंदर सा हिल स्टेशन है। ये हिल स्टेशन पश्चिम बंगाल के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आकर काफी सारी चीजें देखने को मिलेंगी। यहां का मौसम आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां आकर आप पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, बर्ड वॉचिंग, मछली पकड़ना और ट्रैकिंग कर सकते हैं।

श्रीनगर (Srinagar)

श्रीनगर धरती पर एक खूबसूरत स्वर्ग है, जो सितंबर के महीने में और भी शानदार हो जाता है। श्रीनगर देश में सितंबर के महीने में सबसे अधिक देखे जाने वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। श्रीनगर पहाड़ों, घाटियों, बगीचों और झीलों के मनोरम दृश्यों से निर्मित अपार प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। श्रीनगर और उसके आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। साथ ही आप यहां शॉपिंग भी कर सकते हैं।

बूंदी (Bundi)

सितंबर महीने में घूमने के लिए राजस्थान का बूंदी भी एक बढ़िया ऑप्शन है। खूबसूरत महलों और मजबूत किलों का ये शहर अपने साथ ढेर सारे ऐतिहासिक महत्व और जुड़ी किंवदंतियां समेटे हुए है। यहां घूमने की खास जगहों में बूंदी महल, शिकार बुर्ज, तारागढ़ किला, चित्रशाला आर्ट गैलरी और चौरासी खंबों की छतरी है।

सापुतारा (Saputara)

सापुतारा भारत में सितंबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां घूमने की खास जगहों में हटगढ़ किला, गिरा झरना, सापूतारा झील आदि है। वीकेंड में यहां भारी भीड़ रहती है। सापुतारा गुजरात में स्थित है। आप यहां अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां का मौसम आपका दिल जीत लेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article