IRCTC Package For Kashmir: आईआरसीटीटी के इस सस्ते टूर पैकेज में कश्मीर में 7 दिन जमकर करें मौज, जानें किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

IRCTC Package For Kashmir: आईआरसीटीसी ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप कश्मीर के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे।आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम पाएंगे।

IRCTC Package For Kashmir: देश में घूमने (Travel) के लिए लोग कश्मीर (Kashmir) जरूर जाते हैं। दरअसल कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। अगर आप भी इस महीने कश्मीर घूमने (Travel Plan For Kashmir) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package For Kashmir) निकाला है, जिसमें आप कश्मीर के कई सुंदर-सुंदर शहर घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BAHAR-E-KASHMIR (EHA028Q) है। आज हम आपके साथ इस टूर पैकेज के बारे में डिटेल में बताएंगे।

IRCTC, IRCTC Tour Package, IRCTC Tour Package For Kashmir

IRCTC Package For Kashmir: आईआरसीटीटी के इस सस्ते टूर पैकेज में कश्मीर में 7 दिन जमकर करें मौज।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम पाएंगे। टूर पैकेज इस महीने की 10 तारीख यानी 10 सितंबर से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। कोलकाता से दिल्ली होते हुए श्रीनगर आना-जाना फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास से होगा। टूर पैकेज में कुल यात्रियों की संख्या 20 की होगी।

End of Feed