IRCTC Mata Vaishno Devi Package: सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक वैष्णो देवी (Vaishno Devi) का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है। उन्हें प्यार से माता रानी और वैष्णवी भी कहा जाता है। ये मंदिर लगभग 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। माता के दर्शन के लिए भक्त यहां पूरे साल आते रहते हैं। अगर आप भी वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Temple) जा सकेंगे।
3 रात औ 4 दिन का है टूर पैकेज
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम है MATA VAISHNO DEVI EX DELHI (WEEK-END) (NDR01W)। ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 15 तारीख यानी 15 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको आने-जाने के लिए थर्ड एसी की बर्थ मिलेगी।टूर पैकेज के तहत आपको दो दिन ट्रेन में और 1 रात कटरा में गुजारनी होगी। ठहरने की व्यवस्था एसी होटल में होगी। ताज विवांता या फिर इसी तरह के होटल में आप कटरा में रुकेंगे। मील प्लान की बात करें तो इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में जीएसटी भी शामिल है।
