यात्रा

IRCTC Chardham Yatra Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में करें उत्तराखंड की चारधाम यात्रा, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC Chardham Yatra Package: चारधाम यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी ने एक स्पेशल टूर पैकेज निकाला है, जिसमें आप यमुनोत्री, गंगोत्री, केदरानाथ और बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये टू पैकेज इसी महीने की 15 तारीख को दिल्ली से शुरू होगा।

Image

IRCTC Chardham Yatra Package: आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में करें उत्तराखंड की चारधाम यात्रा।

IRCTC Chardham Yatra Package: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड (Uttarakhand) में घूमने (Travel) की एक से बढ़कर एक जगहें हैं। दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां न सिर्फ हिल स्टेशन (Hill Stations) हैं, बल्कि मंदिरों (Temples) की यहां काफी संख्या है। पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा संख्या में लोग यहां आकर चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) भी कर रहे हैं। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) में आप यमुनोत्री, गंगोत्री, केदरानाथ और बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। अगर आप भी इस महीने उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का प्लान करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की है।

15 सितंबर को शुरू होगा टूर पैकेज

दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप चारधाम की यात्रा कर पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम है CHARDHAM YATRA EX DELHI (NDH24)। इस टूर पैकेज में आप यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये टू पैकेज इसी महीने की 15 तारीख को दिल्ली से शुरू होगा।

11 रात और 12 दिन का होगा टूर पैकेज

ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिन का होगा। ट्रैवलिंग मोड रोड का रहेगा और टेंपो ट्रेवलर से ही पूरा टूर पैकेज कवर होगा। टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। साथ ही हर दिन 1 लीटर सीलबंद पानी मिलेगी। जीएसटी समेत सभी तरह के सरकारी टैक्स इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस भी आपको इस टूर पैकेज में मिलेगा।

बात अगर इस टूर पैकेज की प्राइस की करें तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को सिंगल बुक करने पर आपको 81,120 रुपए देने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 50,560 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,790 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 27,500 रुपए और बेड नहीं लेने पर 18,270 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article