IRCTC South India Temple: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में करें दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन, जेब से खर्च होंगे बस इतने रुपए

IRCTC South India Temple: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 1 दिसंबर और 15 दिसंबर को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। आप हैदराबाद से त्रिवेन्द्रम और मदुरई से हैदराबाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

IRCTC South India Temple: भारत (India) के हर राज्य में काफी संख्या में मंदिर (Temples) हैं। देश के दक्षिण राज्यों (South India States) की बात करें तो एक से बढ़कर एक भव्य और सुंदर मंदिर हैं। इन मंदिरों को देखने और दर्शन करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी लोग आते हैं। अगर आप भी अगले महीने दक्षिण भारत (South India) के मंदिरों को देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दक्षिण भारत के कई सारे मंदिरों (South India Temples) के दर्शन कर सकते हैं।

Madurai, IRCTC South India Temple, IRCTC

IRCTC South India Temple: दक्षिण भारत के मंदिरों को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला एयर टूर पैकेज।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम SOUTH INDIA TEMPLE RUN (SHA23) है। इस टूर पैकेज में आप कन्याकुमारी, मदुरई, रामेश्वरम, त्रिची, त्रिवेन्द्रम घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज 1 दिसंबर और 15 दिसंबर को हैदराबाद से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। आप हैदराबाद से त्रिवेन्द्रम और मदुरई से हैदराबाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

End of Feed