IRCTC Sikkim, Darjeeling, Gangtok North east tour package (आईआरसीटीसी नॉर्थ ईस्ट टूर पैकेज): इस चुभती जलती गर्मी वाले मौसम में अगर आप भारत में रहकर ही बेहद हसीन वादियों का नज़ारा देखना चाहते हैं। तो स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को कांटे की टक्कर देता सिक्किम आपके लिए परफेक्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन हो सकता है। कम खर्च में अगर आप भी सिक्किम की सुंदरता को करीब से देखना और महसुस करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का सिक्किम सिल्वर टूर पैकेज आपके लिए बिल्कुल बेस्ट है। देखें इस शानदार नॉर्थ ईस्ट टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।
IRCTC Sikkim, Gangtok, Darjeeling north east tour package
आईआरसीटीसी सिक्किम पैकेज से जुड़ी मुख्य बातें
पैकेज का नाम - सिक्किम सिल्वर
पैकेज का कोड - EHH121
घूमने की जगहें - दार्जिलिंग, गैंगटोक, कालिमपोंग
सफर की शुरुआत - बगडोगरा, न्यू जलपाईगुड़ी
सफर का माध्यम - बस
समय सीमा - 6 दिन और 5 रात
आईआरसीटीसी सिक्किम पैकेज Start Date
भारतीय रेलवे की इस शानदार पेशकश के तहत आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बढ़िया ट्रिप पर जा सकते हैं। 6 दिन और 5 रातों वाले इस सिक्किम पैकेज की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है। यानी कि आप वीकेंड के लिए सुकून और बेहद जगह पर जाकर प्यारी ट्रेवलिंग का मज़ा ले सकते हैं। बता दें कि सफर बस के माध्यम से पूरा किया जाएगा और इसकी शुरुआत बगडोगरा और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से होगी।
सिक्किम नॉर्थ ईस्ट पैकेज Destinations Covered
पैकेज के तहत यात्रियों को सिक्किम, दार्जिलिंग, कालिमपोंग और उसके आस पास की बेहद सुंदर जगहों पर विजिट कर यादगार पल बिताने का मौका दिया जाएगा। पैकेज में आप कंचनजंगा पर्वत का सूर्योदय, बतासिया लूप, गूम मोनेस्ट्री, तिबेतन रिफ्यूजी कैम्प, टी गार्डन, जापानी मंदिर समेत नॉर्थ ईस्ट के मशहूर झरने, झील, जंगल का लुत्फ उठाएंगे।
खर्च कितना होगा (सिक्किम सिल्वर पैकेज)
प्रति व्यक्ति कीमत
| कैटेगरी | डबल शेयरिंग | ट्रिपल शेयरिंग | डबल शेयरिंग (4 लोग) | डबल शेयरिंग (6 लोग) | 5-11 साल के बच्चों के लिए (With Bed) | 5-11 साल के बच्चों के लिए (Without Be |
| डीलक्स | 43,810 रुपये | 32,500 रुपये | 35,100 रुपये | 29,100 रुपये | 9800 रुपये | 7850 रुपये |
