IRCTC का स्पेशल धार्मिक यात्रा पैकेज, 10 दिन में करें पुरी से लेकर गंगासागर तक की यात्रा

IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा का अनुभव अगर आरामदायक, व्यवस्थित और यादगार हो, तो उसकी मिठास दोगुनी हो जाती है। आज हम आपको भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC के ऐसे ही एक खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए स्पेशल धार्मिक यात्रा टूर लेकर आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा का अनुभव अगर आरामदायक, व्यवस्थित और यादगार हो, तो सफर की मिठास दोगुनी हो जाती है। IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) धार्मिक यात्रा पसंद करने वाले के यात्रियों के लिए ऐसी ही एक बेहतरीन पेशकश लेकर आई है। जिसमें एक खास धार्मिक यात्रा पैकेज लॉन्च किया है, इसके तहत आप पवित्र तीर्थस्थलों पुरी, कोलकाता और गंगासागर का दर्शन 10 दिनों में कंप्लीट कर सकते हैं। यह पैकेज आपको न केवल आरामदायक यात्रा की सुविधा देता है, बल्कि बजट के लिहाज से भी बेहद किफायती है। यदि आप जल्दी किसी धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको ये स्पेशल पैकेज बुक कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package

पैकेज की डिटेल

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी यानी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने PURI KOLKATA GANGASAGAR YATRA नाम से एक धार्मिक यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आपको 9 रात और 10 दिन का सफर कराया जाएगा। इस पैकेज के सफर की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी स्टेशनों से होगी। वहीं आपको गया, पुरी, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ, वाराणसी, अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस पैकेज का बुकिंग कोड NZBG70 रखा गया है।

End of Feed