IRCTC Rajasthan Package: घूमने (Travel) के लिए राजस्थान (Rajasthan) बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। यहां आपको घूमने की कई सारी जगह मिल जाएंगी। अगर आप भी इसी महीने राजस्थान (Rajasthan Tourism) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप राजस्थान के कई शहर घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम RAJASTHAN REGALIA EX KOCHI (SEA24) है।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज इसी महीने की 25 तारीख यानी 25 अक्टूबर को कोच्चि से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। कोच्चि से जोधपुर और जयपुर से कोच्चि इंडिगो की फ्लाइट से होगा।
टूर पैकेज में मिलेगा 8 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आप 1 रात जैसलमेर, 1 रात जैसलमेर डेजर्ट कैंप, 1 रात बीकानेर, 1 रात जोधपुर, 2 रात उदयपुर और 2 रात जयपुर में रहेंगे। इस टूर पैकेज में आपको 8 ब्रेकफास्ट और 8 डिनर मिलेगा। ड्राइवर अलाउंस, टोल चार्ज, पार्किंग भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज की प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर 73,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 57,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 55,600 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 49,450 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 43,450 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 36,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
