IRCTC Tour Package (आईआरसीटीसी टूर पैकेज): गर्मियों का मौसम आ चुका है, और चुभती जलती गर्मी के साथ आती हैं ढेर सारी छुट्टियां। तो ऐसे में बच्चों परिवार के साथ या फिर अपने दोस्तों के साथ किसी शानदार सी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो साउथ इंडिया के ये खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर गजब हो सकती है। सस्ते में सैर सपाटा करना है, तो बैंगलोर से शुरु होने वाला ये आईआरसीटीसी का टूर पैकेज आज ही बुक कर लें। जिसमें आप रेल के माध्यम से सफर करेंगे और 6 दिन 5 रात के लिए दक्षिण भारत की खूबसूरती में रम जाएंगे। देखें इस टूर पैकेज को कैसे बुक करें और इससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी।
IRCTC Tour Package For Mysore And Coorg
आईआरसीटीसी टूर पैकेज डिटेल्स
भारतीय रेलवे के होलिडे टूर पैकेज का ये लेटेस्ट टूर पैकेज उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो अप्रैल के शुरुआती दिनों में साउथ इंडिया की खूबसूरती में कुछ दिन गुजारना चाहते हैं। इस पैकेज के तहत आप बैंगलोर से ट्रेन के माध्यम से मुन्नार, कोच्ची तो अथिरापल्ली के हसीन नजारों का लुत्फ उठा पाएंगे। इस पैकेज की शुरुआत 3 अप्रैल से होगी और आपको 5 रात तो 6 दिन के लिए ट्रेवल करना होगा।
कितनी है कीमत
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की कीमत कुछ इस प्रकार से होगी, जिसमें प्रति व्यक्ति के हिसाब से आपको भुगतान करना होगा। इस पैकेज के तहत टिकट के साथ साथ रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
Category
(5-11 yrs)
(5-11 yrs)
(3AC)
(SL)
ये सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी
इस पैकेज के तहत आपको बैंगलोर रेलवे स्टेशन से ट्रेन मिलेगी और फिर ओवरनाइट जर्नी के बाद आप कार के माध्यम से मुन्नार, कोच्ची और अथिरापल्ली की खूबसूरती का लुत्फ उठाएंगे। इस पैकेज में आपको ट्रेन की आने जाने की टिकट, होटल में रहने की व्यवस्था, घूमने कि लिए गाड़ी और ट्रेवल इंश्योरेंस मिलेगा। हालांकि इस पैकेज में किसी भी प्रकार का खाना शामिल नहीं होगा। खाना तो किसी जगह की एंट्री टिकट का भुगतान यात्रियों को खुद ही देना होगा।
