यात्रा

Itra & Sugandhi Mela 2025: दिल्ली में लगने जा रहा है मार्च के महीने में इत्र और सुगंधि मेला, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी यहां

Itra & Sugandhi Mela 2025 (इत्र और सुगंधि मेला 2025): दिल्ली पर्यटन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (GNCTD) की ओर से इत्र और सुगंधी मेला का आयोजन कर रहा है। ये विशेष मेला ऐतिहासिक सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में चलिए इसकी डेट और टाइम के बारे में जानते हैं।

Image

Itra & Sugandhi Mela 2025

Itra & Sugandhi Mela 2025 (इत्र और सुगंधि मेला 2025): सुंदर नर्सरी द‍िल्‍ली की फेमस जगहों में से है। इसे पहले अजीम बाग या बाग-ए-अजीम के नाम से जाना जाता था जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हुमायूं के मकबरे के पास मौजूद एक ऐतिहासिक जगह है जिसका नाता 16वीं से है। दिल्ली टूरिज्म गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली के तरफ से इत्र एंड सुगंधी मेले का आयोजन कर रहा है। ये एक अनूठा कदम है जो आने वाले पर्यटकों को सुगंधित अनुभव दे सकता है। ये मेला इत्र के प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग जैसा होगा, जहां भारत के विभिन्न हिस्सों से आए इत्र निर्माता अपने अनोखे उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। भारत की पारंपरिक इत्र और प्राकृतिक सुगंधी उद्योग की समृद्ध विरासत को दर्शाने के लिए ये एक सुनहरा अवसर हो सकता है। यहां आप विभिन्न प्रकार के इत्र, अरोमा ऑयल और नेचुरल परफ्यूम का अनुभव कर सकेंगे। चल‍ि‍ए जानते हैं इसकी डेट और टाइम के बारे में।

इत्र और सुगंधि मेला 2025 डेट और टाइम (Itra & Sugandhi Mela 2025 Date & Time)

इत्र एंड सुगंधि मेला 28 मार्च से लेकर 30 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन हुमायूं के मकबरे के पास मौजूद सुंदर नर्सरी में क‍िया जाएगा। इस लोकेशन तक पहुंचने के लिए आप मेट्रो, बस और ऑटो का इस्त्तेमाल कर सकते हैं।

भारतीय इत्र की मान्‍यता (Significance of Indian Perfume)

भारतीय इत्र अपनी अनूठी खुशबू और प्राकृतिक तत्वों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध माने जाते हैं। इसकी परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है, जब इसे राजओं और संत-साधुओं द्वारा सुगंध और ताजगी के लिए उपयोग किया जाता था। भारत में इत्र का निर्माण मुख्य रूप से कन्नौज में किया जाता है, जिसे भारत की इत्र नगरी भी कहा जाता है। यहां पारंपरिक डिस्टिलेशन विधियों से प्राकृतिक फूलों, जड़ी-बूटियों और मसालों से इत्र तैयार किया जाता है। भारतीय इत्र सिर्फ एक अनोखी सुगंध ही नहीं देते हैं, बल्कि संस्कृति और परंपरा के प्रतीक भी माने जाते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article