IRCTC Northeast Package: देश में घूमने (Travel) के लिए नॉर्थ ईस्ट (Northeast) के राज्य किसी जन्नत से कम नहीं है। हर कोई यहां घूमने के लिए जरूर जाना चाहता है। यहां घूमने के एक से बढ़कर ऑप्शंस हैं। अगर आप भी इसी महीने नॉर्थ ईस्ट घूमने (Travel Plan For Northeast) का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट की कई सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ESSENCE OF NORTHEAST GROUP PACKAGE EX-GUWAHATI (EGH035) है।
ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी, डाउकी, मावलिनोंग और काजीरंगा घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 28 तारीख यानी 28 अक्टूबर को गुवाहाटी से शुरू होगा। इसके अलावा ये टूर पैकेज नवंबर 4, 11, 18, 25 और दिसंबर की 2, 9, 16, 23, 30 से भी शुरू होगा।
टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट और डिनर
ट्रैवलिंग मोड सड़क का रहेगा और एसी टूरिस्ट व्हीकल से ले जाया जाएगा। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत 6 दिन कंफर्ट होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। इस टूर पैकेज के प्राइस में रोड टोल, पार्किंग फीस, टैक्स, जीएसटी आदि शामिल है। साथ ही इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर 36,450 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 28,670 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 26,850 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 23,680 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 17,440 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
