IRCTC Chardham Yatra Package: पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड (Uttarakhand) में घूमने (Travel) के लिए काफी संख्या में पर्यटक (Tourist) आ रहे हैं। खासतौर से पर्यटक यहां चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए पहुंच रहे हैं। अगर आप भी इसी महीने चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) की चारधाम यात्रा कर पाएंगे।
27 अक्टूबर को त्रिची से शुरू होगा टूर पैकेज
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA BY FLIGHT EX TRICHY (SMA46) है। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 12 रात और 13 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 27 तारीख यानी 27 अक्टूबर को त्रिची से शुरू होगा, जिसमें टिकट इकोनॉमी क्लास का रहेगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट के साथ ही सड़क का भी रहेगा।
दिल्ली से त्रिची आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रहेगा। दिल्ली से आगे का सफर सड़क के रास्ते रहेगा। टूर पैकेज में रहने की व्यवस्था बजट कैटेगरी के नॉन एसी कमरों में की जाएगी। पूरे टूर पैकेज के दौरान टूर मैनेजर साथ रहेगा। इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
इस टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर 80,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 68,150 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 66,900 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
