IRCTC Northeast Package: मार्च महीने में माता-पिता संग घूमें कलिम्पोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग, हफ्तेभर के पैकेज पर खर्च होंगे बस इतने कम रुपए

IRCTC Northeast Package: आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप कलिम्पोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग घूम पाएंगे। इस टूर पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा।

IRCTC Northeast Package: देश में नॉर्थ ईस्ट (Northeast) बेहद सुंदर जगह है। नॉर्थ ईस्ट में घूमने (Travel Places in Northeast) की कई सुंदर-सुंदर जगह है। देश ही नहीं विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप मार्च (March) महीने में यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने मार्च महीने में नॉर्थ ईस्ट (Northeast Tourist Places) को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप नॉर्थ ईस्ट के 3 सुंदर-सुंदर (Northeast Places) घूम पाएंगे।

Kalimpong, ​IRCTC Northeast Package, IRCTC

IRCTC Northeast Package: मार्च महीने में आईआरसीटीसी के पैकेज से घूमें कलिम्पोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग।

आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम GANGTOK & DARJEELING EX MUMBAI (WMA56) है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 2 तारीख को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप मुंबई से बागडोगरा आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

End of Feed