IRCTC Nepal Package: हमारा पड़ोसी देश नेपाल (Nepal) घूमने से लेकर हनीमून (Honeymoon) के लिए एकदम बढ़िया जगह है। लाखों भारतीय हर साल नेपाल (Travel Plan For Nepal) घूमने या फिर हनीमून मनाने के लिए जाते हैं। अगर आप अगले महीने में नेपाल घूमने का प्लान (Nepal Tourism) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नेपाल को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (IRCTC Nepal Package) निकाला है, जिसमें आप नेपाल की राजधानी समेत कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।
IRCTC Nepal Package: मई में गर्लफ्रेंड संग बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।
ये भी पढ़ें - माता-पिता संग करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, आईआरसीटीसी के इस स्पेशल वंदे भारत पैकेज की इतनी है कीमत
ये भी पढ़ें- हनीमून को लेकर आईआरसीटीसी ने निकाला स्पेशल नॉर्थ ईस्ट पैकेज, घूमें दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम NEPAL-PASHUPATINATH & MANOKAMNA MANDIR DARSHAN (NLO17) है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी का ये स्पेशल टूर पैकेज अगले महीने की 21 तारीख, यानी 21 मई को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से दिल्ली होते हुए काठमांडू आना-जाना इंडिगो और बुद्धा एयर की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल पैकेज में शामिल है 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर
आईआरसीटीसी के इस स्पेशल एयर टूर पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा के साथ पशुपतिनाथ मंदिर, पाटन दरबार चौराहा, मनोकामना मंदिर भी घूम पाएंगे। इस स्पेशल पैकेज में आप 3 रात काठमांडू और 1 रात पोखरा में रहेंगे। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। साथ ही इस पैकेज में एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी साथ में रहेगा। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। इसके अलावा एसी 2X2 बस से आपको नेपाल में घुमाया जाएगा। इसके अलावा काठमांडू एयरपोर्ट से अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाला एक टूर गाइड भी साथ में रहेगा। 80 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
वहीं बात अगर इस स्पेशल एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 45,900 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 44,600 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 44,600 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 41,400 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस स्पेशल एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद भी बुक कर सकते हैं।
