IRCTC Ladakh Tour Package: IRCTC लद्दाख के लिए लाया 7 दिन का स्पेशल टूर पैकेज, कम पैसों में करें वादियों की सैर, जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 25, 2024, 06:25 PM IST

IRCTC Ladakh Tour Package: IRCTC ने हाल ही में लद्दाख के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है। ऐसे में अगर आप लद्दाख की सैर करना चाहते हैं तो IRCTC के इस पैकेज का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

IRCTC Ladakh Tour Package: दुनिया घूमने की ख्वाहिश रखने वाले लोगों की विश लिस्ट में लद्दाख का नाम जरूर शामिल रहता है। ज्यादातर लड़कों का सपना होता है कि वे अपनी बाइक से लद्दाख की सैर करें। लेकिन हर किसी के लिए लद्दाख की सैर कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में IRCTC टूरिस्टों को लद्दाख घूमने का सुनहैरा मौका दे रहा है। दरअसल आईआरसीटीसी ने लद्दाख टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज को देखो अपना देश के तहत लॉन्च किया गया है। ऐसे में जानिए टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।

IRCTC Ladakh Tour Package

कहां से होगी टूर की शुरुआत

इस टूर पैकेज का नाम डिस्कवर लद्दाख है। इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी। IRCTC इस टूर पैकेज के जरिए यात्रियों को दिल्ली से लद्दाख की सैर कराएगा। यह टूर पैकेज 7 दिन का है। इस टूर पैकेज के जरिए आप लेह, श्याम वैली, नुब्रा, तुरतुक, थांग जीरो प्वॉइंट और पैंगोंग की सैर कर सकेंगे। इस टूर पैकेज की शुरुआत 21 सितंबर से होने वाली है। यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है।

End of Feed